Breaking News

बिहार :: दरभंगा से 14 वर्षीय छात्र कुलदीप लापता, प्राथमिकी दर्ज

picsart_09-23-01-02-39दरभंगा : डीएमसीएच कैंपस निवासी लीला देवी का पोता कुलदीप कुमार 16 सितंबर से लापता है.इस संबंध में स्व. हरि राम की पत्नी लीला देवी ने लहेरियासराय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 14 वर्ष का कुलदीप कुमार 16 सितंबर की सुबह 9.30 बजे प्रतिदिन की भांति राजकीय मध्य विद्यालय रहमगंज पढ़ने गया.लगभग 3 बजे विद्यालय के शिक्षक वीरेन्द्र ने फोन करके कहा कि कल बच्चा को लेकर आइएगा तो उसका बैग ले जाइएगा परंतु जब शाम तक भी कुलदीप घर नहीं पहुंचा तो परिजनों के द्वारा उसकी खोजबीन शुरू हुई लेकिन कुछ पता न चला.लहेरियासराय थानाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ने बताया कि लापता छात्र की छानबीन की जा रही है.

मिली जानकारी के मुताबिक विद्यालय से टिफिन में खेलने चले जाने और छुट्टी होने पर स्कूल बैग लेने आने पर कुलदीप को शिक्षक की डाँट खानी पड़ी और अपनी दादी को साथ लेकर आना तो ही बैग ले जाना ऐसा शिक्षक द्वारा कहे जाने पर कुलदीप सहम सा गया शायद यही वजह हो सकती है उसे घर वापस नहीं लौटने की.फिलहाल खोजबीन जारी है परंतु कुलदीप के अभीतक नहीं मिलने से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

साँवला रंग का लगभग 4 फीट 5 इंच लंबा कुलदीप जिंस व हरा झींट वाला काला रंग का शर्ट तथा चप्पल पहने हुआ है.स्वर्णिम टाईम्स के माध्यम से परिजनों ने आमजनों से गुहार लगायी है कि यदि कुलदीप कहीं भी देखा जाय तो उसकी सूचना लहेरियासराय थाना अथवा डीएमसीएच परिसर में तुरंत देने की कृपा करें.

Check Also

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *