Breaking News

बिहार :: दो प्राचार्यों के झगड़े में 1211बच्चे का भविष्य अधर में !

संवाद सूत्र बिहटा –  शुक्रवार को बिहटा प्रखंड के सिमरी स्थित सी पी वर्मा कॉलेज में छात्रों को पार्ट टू परीक्षा का एडमिट कार्ड नही मिलने पर जमकर हंगामा किया ।गुसाये छात्रों ने कॉलेज कर्मी को घंटो बंधक बना कमड़े में बंद रखा । घटना की सूचना पर पुलिस पहुँच काफी मस्कत के बाद छात्रों को समझा बुझा कर बंधक बनाये कॉलेजकर्मी को छुड़ाया । लेकिन इसके बाद आक्रोशित छात्रों ने बिहटा चौक पर पंहुच चौक को जाम कर यातायात बाधित कर दिया ।जिसके बाद बिहटा प्रशासन द्धारा प्राचार्य पर मामला दर्ज करने के आश्वाशन के बाद छात्र सामान्य हुए ।मिली जानकारी के अनुसार सीपी वर्मा कॉलेज सिमरी में दो कॉलेजकर्मी रमेश प्रसाद वर्मा व अर्घानन्द शर्मा द्धारा एक दुसरे को प्राचार्य बहाल करने को ले कर विवाद चल रहा है । वही दोनों प्रचार्यो ने बीए पार्ट टू में नामांकित छात्रों का फॉर्म भड़ने के लिये करीब 1240 छात्रों से अलग अलग फ़ॉर्म और पैसा लिया । लेकिन रमेश प्रसाद वर्मा ने सभी नामकनकित छात्रों का फॉर्म विभाग में समिट कर दिया ।वही अर्घनन्द शर्मा के द्धारा बिभाग में बच्चे का फॉर्म समिट नही किया गया ।परीक्षा का तिथि निर्धारित होने के बाद छात्रों ने अपने एडमिड कार्ड लेने के लिये शुक्रवार को कॉलेज पहुँचा तो 1240 में से मात्र 29 छात्रों को ही एडमिटकार्ड मिला । जो प्राचार्य रमेश प्रसाद वर्मा के द्वारा 29 छात्रों का फॉर्म भड़ा गया था। शेष बाकी 1229 छात्रों का फॉर्म अर्घानन्द शर्मा द्वारा भड़ा गया था जिसका एडमिडकार्ड नही आया है ।अपना एडमिडकार्ड नही मिलने से गुस्साए छात्र छात्राओं ने कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा करते हुए कॉलेजकर्मी को बंधक बना कमड़े में बंद कर दिया । वही आक्रोशित छात्र के द्धारा हंगामा करने के दौरान देखा कि जिन छात्रों का प्राचार्य अर्घानन्द शर्मा ने फॉर्म भड़ा उन छात्रों का एडमिड कार्ड नही मिला , उन सब का फॉर्म कॉलेज में रखा है ।जिसके बाद भीड़ बेकाबू हो गयी और सभी बिहटा चौक पर पंहुच यातायात को बाधित कर हंगामा करने लगे ।घटना की सूचना पर बिहटा पुलिस पहुँच गुस्साए छात्रों को समझा बुझा कमड़े में बंद स्टाफों को बंधन मुक्त करा बाहर निकाला ।वही छात्रों ने बिहटा थाना में छात्रों क्व द्धारा प्रिंसपल अर्घानन्द शर्मा सहित उनके कर्मियो के खिलाफ लिखित आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है  ।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *