Breaking News

बिहार :: पत्नी संग दो बच्चों को किया आग के हवाले

_20161019_191632-1024x555दरभंगा : कमतौल थाना क्षेत्र के टेकटार मुस्लिम टोला गांव में पति ने पत्नी के साथ दो बच्चों की हत्या कर घर में ही तीनों लाशों को फूंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से बुधवार की सुबह तीन झुलसी हुई लाशें बरामद की हैं। घटना मंगलवार की देर रात करीब डेढ़ बजे की है।

घटना के बाद आरोपी पति मो. हारूण फरार है। मरनेवालों में रुखसाना खातुन (32), चार वर्षीय दिलशाद और दो वर्ष की मासूम हेना शामिल है।
एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। मृतक रुखसाना की मां और फरार हारुण की सास रसूला बेगम के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …