Breaking News

बिहार :: पॉलीवुड अभिनेता विजय खरे सड़क दुर्घटना में जख्मी, आईसीयू में भर्ती

डेस्क : पॉलीवुड फिल्मों के जानेमाने अभिनेता विजय खरे सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से जख्मी हो गए। उनका ईलाज जुरन छपरा स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। सड़क दुघर्टना में उनकी स्कूटी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है।

मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के मुजफ्फरपुर मालीघाट निवासी विजय खरे मंगलवार की शाम अपने आवास से बाजार की ओर स्कूटी से निकले थे। इस बीच तीन कोठिया में साइड लेने के दौरान स्कूटी अनियंत्रित हो गई। इसमें वह स्कूटी के साथ सड़क किनारे गिर गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना उनके घरवालों को दी। इसके बाद उन्हें जुरन छपरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। भोजपुरी फिल्म के अभिनेता विजय खरे के बेटा परितोष खरे ने बताया कि उनके सिर में गंभीर चोटें आयी है। डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती कर रखा है।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *