समस्तीपुर : बागमती नदी में नाव पलटने से नाव पर सवार दो दर्जन लोग नदी में डूब गये. इस हादसे में तीन लोगों की डूबने से मौत हो गयी. मरने वालों में तीनों महिलाएँ हैं. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गये. स्थानीय पुलिस भी पहुंच चुकी है। लोग एनडीआरएफ की टीम को बुलाने की मांग कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि नाव पर सवार लोग मवेशी का चारा लाने और खेतों में काम करने जा रहे थे.
जानकारी में मुताबिक, जिले के शिवाजी नगर प्रखंड के मधुरापुर स्थित धर्मपुर घाट पर रविवार की सुबह बागमती नदी में हुई नाव दुर्घटना में दो दर्जन से अधिक लोग डूब गये. ग्रामीणों की मदद से अब तक आठ लोगों को नदी से बाहर निकाला गया है. वहीं, इस हादसे में तीन महिलाओ की मौत हो गयी है. डूबने से बचाये गये पांच का इलाज पीएचसी में चल रहा है. अन्य डूबे लोगों की तलाश की जा रही है.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !