वजीरगंज (गया ) वजीरगंज प्रखंड संसाधन केन्द्र में सोमवार को नये प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के रूप में मोहडा प्रखंड के बीइओ गायत्री कुमारी योगदान किये हैं।जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेशानुसार श्री मती गायत्री कुमारी को मोहडा प्रखंड के साथ साथ वजीरगंज प्रखंड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है ।इनके बीआरसी योगदान करने पर प्रखंड के नियोजित शिक्षकों ने बधाई दी है एवं आशा की है कि इनके निर्देशन में वजीरगंज प्रखंड के विद्यालयों का संचालन सही तरीके से हो सकेगा साथ ही शिक्षकों के पेन्डिंग कार्यों को भी समयानुसार पुरा किया जायेगा ।विदित हो कि वजीरगंज प्रखंड के नियोजित शिक्षकों के एरियर एवं सर्विस बुक संधारन में पूर्व के बीइओ एवं बीआरपी द्वारा काफी दोहन किया गया है ।जिससे शिक्षकों में क्षोभ व्याप्त है श्री मती गायत्री कुमारी को बधाई देने वालों में प्रखंड नियोजित शिक्षक संघी के अध्यक्ष राकेश कुमार ,कार्यकारी अध्यक्ष उमेश कुमार ,मीडिया प्रभारी प्रभाकर कुमार ,सचिव किशोरी पासवान ,कोषाध्यक्ष अतीव चितानंद ,अजीत कुमार ,रवि रंजन,बीआरपी अनिरुद्ध पासवान ,पूर्व डीडीओ श्रीकांत शरण शाही ,डीडीओ प्रभा कुमारी आदि शामिल हैं ।
Check Also
राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …
दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …
दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !