गया, डुमरीया : प्रखण्ड परिसर में स्थित मनरेगा भवन में सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और क्षेत्रीय विधायक जीतनराम मांझी ने तय कार्यक्रम के तहत सोमवार के दिन प्रखण्ड के राजग के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में पीएचसी की स्वास्थ्य व्यवस्था, प्रखण्ड की शिक्षा व्यवस्था, जन वितरण प्रणाली, आँगनबाड़ी, बालू की समस्या आदि से सम्बंधित समस्याओं से पूर्व मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया।इस बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने पीएचसी का निरिक्षण किया। निरिक्षण के दौरान कार्यरत चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिती का भौतिक सत्यापन किया। पीएचसी में होने वाले संस्थागत प्रसव के तुरन्त बाद जच्चा-बच्चा को डिस्चार्ज कर देने तथा हल्के फुल्के रोग से ग्रसित रोगियों को भी रेफर किए जाने के मामले पर रोष व्यक्त किया तथा भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत दी।जनता उच्च विद्यालय का निरिक्षण करने पहुँचे पूर्व मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों की अनुपस्थिति तथा विद्यालय में लगी झाड़ियों को देखकर नाराजगी व्यक्त की।इस बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, शौचालय आदि विकास योजनाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि टूट्टू खान, संजीव कुमार पाठक, धनंजय सिंह, मसूद खान इत्यादि उपस्थित थे।
Check Also
राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …
दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …
दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !