Breaking News

बिहार :: सड़क दुर्घटना में सात वर्षीय बच्ची की मौत

Exif_JPEG_420

बीहट (बेगूसराय)/संवाददाता : बरौनी थाना क्षेत्र अन्तर्गत पिपरा देवस स्थित एनएच-28 पर सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन के चपेट में आ जाने से एक सात वर्षीया बच्ची गम्भीर रुप से घायल हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही बरौनी थाना की संध्या गश्ती पुलिस ने घायलावस्था में उपचार हेतु पीएचसी बरौनी पहुंचाया जहां ड्यूटी पर तैनात डेंटिस्ट डा. आलोक रंजन ने प्राथमिक उपचार कर नाजुक स्थिति में सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया। रेफर होने के बाद नाजुक स्थिति में सदर अस्पताल पहुंचाने के लिये पीएचसी बरौनी में कोई संसाधन नहीं था। जिसके बाद घटना की भनक लगते पहुंचे पुलिस, ग्रामीण, स्थानीय लोग एवं राहगीरों का गुस्सा फूट पड़ा अस्पताल के प्रभारी डा. मणि भूषण शर्मा एवं स्वास्थ प्रबंधक सुबीर कुमार पंकज पर। यह सब होते ही था की इतिफाक से सिमरिया मेला में तैनात एम्बूलेंस डीजल लेने पीएचसी बरौनी पहुंचा। जिसके चालक के द्वारा बच्ची को सदर अस्पताल नहीं ले जाने की बात कहने पर काफी आक्रोशित हो गया ग्रामीण। जिसे ड्यूटी पर तैनात डेंटिस्ट डा. आलोक रंजन एवं पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय द्वारा काफी समझाने-बुझाने एवं बच्ची को एम्बूलेंस से सदर अस्पताल ले जाने की बात कहे जाने के बाद लोगों का गुस्सा नरम पड़ा। लोग अस्पताल के प्रभारी एवं स्वास्थ प्रबंधक को काफी कोस रहे थें। किसी तरह सदर अस्पताल पहुचनें तक बच्ची की मौत हो गई। समय पर सही उपचार होनें पर बच्ची के जान को बचाना सम्भव था, यदि सही समय पर वाहन की व्यवस्था हो जाती तो बच्ची की जान बच सकती थी। अस्पताल में तीन-तीन एम्बूलेंस है पर सभी हाथी के दांत बन बैठा है प्रभारी एवं स्वास्थ्य प्रबंधक के घोर अकर्मण्यताओं के शिकार होने के कारण। वहीं घायल की पहचान जख्मी के दादा चरित्र साह ने बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा देवस निवासी राजेश साह की सात वर्षीय पुत्री मौसम कुमारी के रुप में किया।

Check Also

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *