बिहारशरीफ। बिहारशरीफ के लहेरी थाना के हाजत में बंद एक कैदी द्वारा दवा खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया गया। आनन-फानन में पुलिस अधिकारियों ने हाजत से बाहर निकाल कर इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ में भर्ती कराया गया है। हाजत में दवाई खाने के इस मामले में सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो गया है। मालूम हो कि शहर के रामचंद्रपुर में पायरेटेड सीडी बेचने के आरोप में बीते शाम 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में रामचंद्रपुर निवासी बंटी कुमार को भी पकड़ा गया था। बताया जाता है कि बंटी कुमार पूर्व से बीमार चल रहा है और उसकी दवा चल रही है। दवा उसके पास पूर्व से ही पॉकेट में दवा था और आज उसने कई दवा को एक साथ खा लिया। सवाल यह उठता है कि हाजत में बंद होने के पूर्व पुलिस अधिकारियों द्वारा सघन जांच किये जाने का नियम है। पूरी रात हाजत में रहने के बाद भी उसके पास पाॅकेट में दवा मौजूद था और आज सुबह उसने दवा का सेवन कर लिया। जिसके बाद इलाज के लिए उसे बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। कैदी द्वारा हाजत में आखिर किस परिस्थिति में दवाई रहने दिया गया। इससे हाजत में बंद कैदी की सुरक्षा पर सवालिया निशान खडा होता है। हालांकि कैदी की हालत ठीक बताई जा रही है।
Check Also
दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …
दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …
दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !