बेगूसराय, पंकज झा संवाददाता : बेगूसराय नगर निगम सभा भवन में फुटपाथ विक्रेता संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक किया गया। बैठक में 1 नवम्बर से पॉलीथिन प्रतिबंधित करने और डस्टबिन रखना अनिवार्य करने के मुद्दे पर चर्चा हुई। बैठक में विक्रेता संघ के लोगों ने कहा कि पर्व का महीना था इस लिए एक नवम्बर से प्रतिबंध को बढ़ाकर 15 नवम्बर किया जाय। तमाम पक्षों को देखते हुए महापौर उपेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि हम जबरन थोपना नहीं चाहते हैं इस लिए 15 नवम्बर के बाद जिस स्थाई या अस्थायी दुकान में पॉलीथिन मिलेगा उसे जप्त किया जाएगा और 1 दिसंबर से दंड का नगर निगम स्टेंडिंग से तय प्रावधान के तहत वसूली करेगा। एक बार जिस पॉलीथिन उपयोग करने वाले दुकानदार पकड़े जाएंगे 200 रुपया और थोक पॉलीथिन विक्रेता को 5 हजार दंड का प्रावधान है। अगर दूसरे बार पकड़े जाएंगे तो केस भी होगा और जेल भी जाएंगे। बैठक में विक्रेता संघ के प्रतिनिधियों ने जाम की समस्या पर चिंता किया और कहा गया कि सड़क पर ठेला दुकान नहीं लगे। जो लगाएंगे उनका जप्त होगा। बैठक में उप महापौर राजीव रंजन, अपर नगर आयुक्त राजकिशोर लाल, भारद्वाज गुरुकुल के निदेशक शिव प्रकाश भारद्वाज, प्रभाकर कुमार राय, विकास विद्यालय के निदेशक राजकिशोर सिंह, विक्रेता संघ के रामाशीष पोद्धार, नंदलाल राम, रामविलास राय, रामोतार ठाकुर, सीता राम साह, मो. रफी आलम, अरविंद कुमार, सरस्वती देवी, आशा देवी, अनिता देवी ने अपना विचार रखा।
Check Also
राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …
दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …
दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !