Breaking News

विशेष :: एक्ट्रेस रैना बनर्जी ने बेहद अलग अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन, फैन्स ने भी अपने अंदाज में दी शुभकामनाएँ।

डेस्क : बॉलीवुड सीने सवाब की लाजवाब अदाकारा रैना बनर्जी का आज जन्मदिन है। रैना ने इस बार अपना जन्मदिन बेहद अलग अंदाज में मनाया। रैना बनर्जी ने अपने जन्मदिन की शुरुआत मजार पर चादरपोशी से की। सुबह में ही रैना पश्चिम बंगाल के जगदल स्थित हजरत निजामुद्दीन शाह चिस्ती के दरगाह पहुंच कर चादरपोशी कर दुआ मांगी। अपने जन्मदिन पर रैना ने अपनी नानी स्व. प्रणति मुखर्जी को भी नमन किया। रैना बनर्जी के गुरू राजेंद्र कर्ण और वीरगंज नेपाल के दादा सरकार सूफी वजूलहक शाह चिस्ती ने भी उनके जन्मदिन पर आशीर्वाद दिया। इससे पूर्व रात से ही रैना के दोस्तों व रिश्तेदारों का बधाई फोन पर मिलनी शुरू हो गई। सुबह से ही घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। सोशल साइट्स पर रैना के फॉलोअर्स ने भी जन्मदिन के ढ़ेर सारी शुभकामनाएं वाले संदेश भेजें तो दूसरी ओर रैना के फैन्स ने भी अलग अलग तरीकें से उनका जन्मदिन सेलिब्रेट किया।

कहीं केक काटे गये तो कहीं गरीब बच्चों को कपड़े बांटे गए। कई फैन्स ने तो मंदिरों में रैना के लिए मन्नतें मांगी तो कई फैन्स ने मस्जिदों में अपने पसंदीदा अभिनेत्री रैना के लिए दुआएं मांगी।

रैना बनर्जी ने अपने जन्मदिन पर गरीब बच्चों को भरपेट भोजन कराया। इस दौरान उन्होंने गरीब बच्चों के साथ न सिर्फ सेल्फी ली बल्कि उनके साथ घंटों जम कर मस्ती भी की। उन्हें बच्चों के साथ मस्ती करना पसंद भी है।

रैना बनर्जी फिल्म जगत की एक खूबसूरत अदाकारा हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और लाजवाब अदाकारी से लोगों का दिल जीता है। उन्होंने इस इंडस्ट्री में कई फिल्में की हैं। कई अलग – अलग तरह के किरदार को पर्दे पर जिया है। रैना बनर्जी ने हर तरह की फिल्में की और आज इंडस्ट्री की फेमस अदाकारा में अपनी पहचान रखती हैं। “प्रतिविम्ब और नारी” जैसे सॉर्ट फिल्मों में दमदार अभिनय से पहचान बनानें वाली वॉलिवुड अभिनेत्री रैना बैनर्जी हाल ही में मिथिला में एक मैथिली फिल्म की शूटिंग से अपने घर बंगाल वापस लौटी हैं।

रैना बनर्जी की एक बात और उन्हें खास बनाती है कि वे काफी मिलनसार किस्म की इंसान हैं। ईमानदारी से काम और दोस्तों के संग मस्ती के बीच भी स्टारडम को जीना कोई उनसे सीखे। वो एक अलग तरह की अदाकारा हैं, तभी तो इस बार भी अपना जन्मदिन खास तरीके से सेलिब्रेट किया है।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *