Breaking News

बिहार :: बुर्का पहन शहाबुद्दीन के शार्प शूटर कैफ ने किया सरेंडर

picsart_09-21-05-45-49.पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था को धता बताते हुए चर्चित शार्प शूटर मो.कैफ ने बुधवार को सीवान के सीजेएम की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया.वह बुर्का पहनकर आया और सीधे अदालत में जा पहुंचा.पुलिस हाथ मलती रह गई.

बाहुबली शहाबुद्दीन के खास माने जाने वाले कैफ ने न्यायालय के लास्ट आवर में करीब पौने चार बजे अपने अधिवक्ता के साथ बेहद गुपचुप तरीके से पहुंच कर सीजेएम कोर्ट में सरेंडर किया. सरेंडर करने के बाद कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

कैफ के सरेंडर की खबर सुन पुलिस और मीडियाकर्मी सीजेएम कोर्ट पहुंचे लेकिन सबकी आंखों में धूल झोंकते हुए न्यायालय की पुलिस ने उसे कैदी वाहन में बिठा कर जेल भेज दिया. कैफ से साथ-साथ उसके अधिवक्ता भी कोर्ट के दूसरे रास्ते से बाहर निकल कर चलते बने.

मालूम हो कि शहाबुद्दीन की रिहाई के बाद से कैफ सुर्खियों में आया था. उसकी तस्वीरें कई राजनेताओं के साथ भी वायरल हुई थीं. हालांकि तस्वीरें वायरल होने के बाद से कैफ ने खुद को क्रिकेटर बताते हुए सारें आरोपों से इनकार किया था.

Check Also

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *