बेनीपट्टी/मधुबनी/ आकिल हुसैन – संवाददाता।
अनुमंडल के साहरघाट थाना क्षेत्र के डीकेबीएम पथ पर अज्ञात वाहन के ठोकर से एक युवक की मौत हो गयी है। मिली जानकारी के अनुसार साहर के संतोश कुमार साह बाईक से दरभंगा जा रहा था।
जहां बैंगरा गांव के मुख्य पथ के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। जहां ग्रामीणों ने आनन-फानन में जख्मी को साहरघाट के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया।
जहां से चिकित्सक ने प्रारंभिक उपचार कर दरभंगा के डीएमसीएच रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार युवक के दरभंगा जाने के क्रम में युवक की मौत हो गयी।

साहरघाट के थाना प्रभारी प्रेमलाल पासवान ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें है। अभी तक लिखित आवेदन नहीं आया है। आवेदन प्राप्त होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !