डॉ0एस0बी0एस0 चौहान,ब्यूरो इटावा
चकरनगर(इटावा) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम जिलाधिकारी इटावा श्रीमती सेल्वा कुमारी जे के कुशल निर्देशन में और मुख्य चिकित्सा अधिकारी इटावा के नेतृत्व में पूर्ण लगन और ईमानदारी के साथ चलाया जा रहा है इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेशभर के शामिल 42 जनपदों में से इटावा भी एक है जहां पर मरीजों को चिन्हित कर उनका रजिस्ट्रेशन कर मुनासिब इलाज और उनकी साइकोलॉजी को ठीक करने का सतत प्रयास किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर पर जिलाधिकारी इटावा श्रीमती सेल्वा कुमारी जे के कुशल निर्देशन और मुख्य चिकित्सा अधिकारी इटावा के कुशल नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक अवधेश सिंह यादव की देखरेख में कुशलतापूर्वक चलाया जा रहा है इस कार्यक्रम के दौरान आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार एक गोष्ठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गेट के बगल में संचालित की गई जिसमें प्रख्यात वक्ताओं ने गोष्ठी में आई महिलाओं को या यूं कहें स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को बड़े ही मार्मिक तौर तरीके से मानसिक रोग होता क्या है? मानसिक रोग की बहन साइक्लोजिकल इफेक्ट क्या है? इंसान हर बात को भूलता क्यों है, अनपढ़ लोग ऐसे रोगों के लक्षणों को देखकर भूत और प्रेत मान बैठते हैं जिनका झाड़ फूंक करने वाले वायगीरों के पास जाकर अंधविश्वास की ओर अपना कदम बढ़ाते हैं फिर वह किसी की सुनने को तैयार नहीं होते इसी जटिल समस्या पर बोलते हुए सुप्रिडेंट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टर अवधेश सिंह यादव ने बताया कि अब हमारा समाज बहुत ही जागरुक हो गया है और वह सब कुछ जानने लगा है यदि कहीं थोड़ा-बहुत अंधविश्वास है तो हमारा समाज इतना जागरुक है कि जरा सी प्रेक्टिकली बात समझाने के बाद हर बात समझ में आ जाती है और लोग अंधविश्वास की ओर जाने का मन भी नहीं बनाते। अधीक्षक महोदय ने यह बात जोर देते हुए कहा भूत प्रेत और चाल ब्याध यह सब मानसिक रोग है मानसिक रोग के चलते लोग झाड़-फूंक के लिए भक्तों /वायगीरों के पास जाकर रोग को बढ़ाते हैं और मरीज को परेशानी की तरफ ढकेलते हैं। जबकि यह रोग है और मानसिक रोग के तहत आता है जिसमें ऊटपटांग बकना, ज्यादा वोलते 2 भूल जाना जो उनकी आदत में शुमार हो जाता है। किसी वस्तु को देख कर भूल जाना कहीं बोल रहा है कहीं बोलने लगे कहीं जा रहा है कहीं जाने लगे यह तमाम सारी ऐसी बातें जो मानसिक रोगों के अंतर्गत आती हैं। हमारी सरकार ने इस पर विशेष ध्यान दिया है जिस पर हमारा प्रशासन एकदम से चौकन्ना है यह तो हमारा एक सौभाग्य है कि 72 जिलों में से 42 जिले जो मानसिक रोग से पीड़ितों के लिए चुना गया है जिसमें हमारा इटावा शामिल है यह हमारी जनता का सौभाग्य यह है कि इस मानसिक रोग से छुटकारा दिलाने के लिए जो समय-समय पर हमारे विशेषज्ञ आते हैं और यह विशेषज्ञ बहुत ही बारीकी से हर व्यवस्था को समझाने का प्रयास करते हैं उसके साथ साथ मरीजों को चिन्हित कर उनके दवा उपचार हेतु जिला चिकित्सालय इटावा से फ्री ऑफ कॉस्ट ऑफ द गामा कराई जाती है जिससे हमारे बहुत सारे मरीजों को फायदा हुआ है और हमें आशा है कि जो भी मानसिक रोग से ग्रसित लोग हैं वह सब चिंतित न होकर उनका समुचित इलाज कर दिया जाएगा जिससे वह अपने दैनिक कार्य करने में प्रखर हो जाएंगे इस संबंध में दिलीप कुमार चौबे रोहित कुमार यादव रमेश सिंह प्रजापति जो जिला मानसिक रोग कल्याण कार्यक्रम के तहत इटावा से पधार कर गोष्ठी में श्रोताओं को समझाया और करीब 6 मरीजों को चिन्हित कर उनका नाम जिला प्रशासन के लिए भेज दिया है जहां से उन्हें दवाएं मुहैया होगी और गारंटी के साथ मरीज रिलीब पाकर दैनिक कार्यों को प्रखर बुद्धि से संपादित करने में सक्षम हो सकेंगे। स्वास्थ्य प्रवक्ता दिलीप कुमार चौबे रोहित कुमार यादव और रमेश सिंह प्रजापति ने हमारे संवाददाता को एक जानकारी देते हुए बताया कि जो व्यक्ति नशेड़ी हैं नशा करना उनकी आदत में शुमार हो गया है यदि वह दिली इच्छा से चाहते हैं तो हमारे साथी और हम नशे की आदत को उसकी साइकोलॉजी बदलने के साथ-साथ आदत को छुड़ाने की गारंटी लेते हैं और मरीज और मरीज के परिजनों को भरोसा दिलाते हैं की नशा निषेध कार्यक्रम के तहत चाहे गांजा शराब अफीम चरस आदि का कोई भी नशा हो उसे छुड़ाने के लिए मैं दमदार पहल कर सकता हूं। बशर्ते नशेड़ी का स्वभाव नशेड़ी की इच्छा सिर्फ मेरी तरफ झुक जाए सिर्फ मेरा साथ दे। रोहित कुमार यादव ने बताया कि नारकोटिस दवाओं का सेवन करने वाले लोग वह भी हमारे यहां अपना रजिस्ट्रेशन कराएं और हमारे साथ चलने का प्रयास करें तो मैं शत-प्रतिशत नारकोटिक दवाओं के इस्तेमाल से भी छुटकारा दिलाने का भरोसा ही नहीं मजबूती के साथ उन्हें आश्वासन देता हूं और इस कार्यक्रम में सहभागिता के लिए सभी का आमंत्रण करता हूं। इसी के साथ साथ अगला कार्यक्रम 26 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पुनः संपादित होगा जिसमें महानुभावों का, मरीजों का आमंत्रण किया गया है इस गोष्ठी के दौरान स्वास्थ्य विभाग राजपुर की टीम अधिकारी और कर्मचारी मौके पर रहे और कार्यक्रम को सुचारु रुप से आगे बढ़ाने में अधीक्षक अवधेश यादव का राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर। राजपुर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के चलते सहयोग एक महिला नसबंदी का ऑपरेशन सर्जन अनिल के द्वारा कुशलतापूर्वक सफल ऑपरेशन संपन्न संपन्न हुआ।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !