Breaking News

मधुबनी :: एसएसबी ने सवा लाख के काली मिर्च के साथ तस्कर को दबोचा !

बेनीपट्टी/मधुबनी/संवाददाता (आकिल हुसैन) : इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी की 48वीं वाहिनी के मधवापुर कैंप के जवानों ने सवा लाख रुपये के काली मिर्च के साथ एक तस्कर को हिरासत में लिया है। एसएसबी के उपनिरीक्षक राकेष कुमार गोस्वामी तस्कर से आवश्यक पूछताछ के बाद अग्रेतर कार्रवाई के लिए पिपरौन कस्टम को सौंप दिया है। मिली जानकारी के अनुसार नेपाल मटिहानी का अविनाष कुमार नेपाल से बाईक पर काली मिर्च को लादकर भारतीय सीमा क्षेत्र में टपा रहा था। इसी दौरान उपनिरीक्षक के नेतृत्व में एसएसबी के जवान गष्ती कर रहे थे। बॉर्डर पीलर संख्या-295/05 के समीप एसएसएबी के जवान गष्ती कर रहे थे। इसी दौरान तस्कर बाईक पर काली मिर्च को लादकर भारतीय सीमा में प्रवेष कर चुका था। जिसे एसएसबी के जवानों ने खदेड़ कर पकड़ तलाशी लिया तो प्लास्टिक के पांच बोरी में एक सौ चौबीस किलो काली मिर्च बरामद की गई। जिसका अनुमानित मूल्य करीब सवा लाख रुपये बताए गए है। उपनिरीक्षक गोस्वामी ने बताया कि सीमा पार से तस्करी को लेकर एसएसबी पूरी तरह से मुस्तैद है।

SSB fuma contrabandistas con sal negra de 1,2 millones

Check Also

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *