लखनऊ (राज प्रताप सिंह) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 67वे जन्मदिन पर नवीन सब्ज़ी मंडी सीतापुर रोड के आढ़तियों ने स्वच्छता की शपथ ली। उप निदेशक मंडी मंजू मिश्र, स्थानीय विधायक नीरज बोरा और सचिव मंडी डी के वर्मा ने व्यापारियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आढ़तियों ने मंडी ने झाड़ू लगाकर स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर फ्रूट एंड वेजिटेबल वेलफेयर एसोसिएशन
की और से व्यपारियो को डस्टबीन वितरित किया गया।
- पीएम मोदी के जन्म दिन पर व्यापारियोंं ने ली सफाई की शपथ
- विधायक नीरज बोरा और उप निदेशक मंडी ने आढ़तियों को बांटा डस्टबीन
नीरज बोरा – आज देश के सबसे लोकप्रिय नेता पी एम मोदी का जन्मदिन है। उनके निर्देश में देश तेजी से विकास से हो रहा है। उन्होंने कहा क़ि नवीन मंडी प्रदेश की पहली मंडी है। जहा आढ़तियों ने स्वच्छ्ता का अभियान शुरू किया है। आढ़तियों ने स्वम डस्टबीन रखे है और स्वच्छ्ता की शपथ लेकर देशवासियो को स्वच्छता का सन्देश दिया है। उन्होंने मंडी में आढ़तियों की समस्या का निदान करने को उप निदेशक और मंडी सचिव से कहा।
उप निदेशक मंजू मिश्रा ने कहा कि अपशिस्ट के निस्तारण के लिये प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। मंडी से एकत्र अपशिस्ट का कूड़ा निस्तारण, कूड़े से बिजली बनाने और गौशाला भेजने का प्रस्ताव है। इस मौके पर संगठन अध्यक्ष रिंकू सोनकर, महामंत्री मो खलील, उपाध्यक्ष दिनेश सोनकर, गिरीश सोनकर, केवल सोनकर, राकेश सोनकर, मंत्री सुभाष वर्मा, रितेश, कोषाध्यक्ष सोनल सोनकर समेत संगठन के पदाधिकारी और आढ़ती उपस्थित रहे।
परिसर में किया पौधरोपण
प्रधानमंत्री के 67वे जन्मदिन पर नवीन मंडी परिसर में पौधरोपण भी किया गया। उप निदेशक मंडी मंजू मिश्रा, सचिव मंडी लखनऊ, डीके वर्मा, सचिव बंथरा, मंडी निरीक्षक अरविन्द कश्यप आदि ने परिसर में फलदार पांच वृक्षों को रोपित किया।