Breaking News

DMCH दरभंगा में साफ-सफाई हुआ बेहतर, नई एजेंसी को जिम्मा मिलने से अस्पताल का हुआ कायाकल्प

 

 

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा चिकित्सा महाविद्यालय व अस्पताल (DMCH) में साफ़ सफ़ाई में काफी सुधार देखने को मिल रहा है। 1 सितंबर से साफ सफाई का जिम्मा नई एजेंसी मेसर्स माँ जीवछ इंटरप्राइज़ेज़ को मिला है। जब से नई एजेंसी को जिम्मेदारी दी गई है तब से डीएमसीएच की साफ़ सफाई से अस्पताल का कायाकल्प हो गया है।

 

 

Advertisement

 

इमरजेंसी वार्ड से लेकर सर्जिकल वार्ड हो या अधीक्षक कार्यालय हर जगह अंदर और बाहर अब साफ़ सफाई व्यवस्था बेहतर हो गई है। लंबे समय से जाम नाले की सफाई शुरू हुई। गंदे पानी का बहाव होने लगा है। अस्पताल के मुख्य द्वार पर अक्सर जमा रहने वाले गंदगी अब दिखाई नहीं दे रहा।

 

Advertisement

Rajeshwar Rana

वहीं मेसर्स माँ जीवछ इंटरप्राइज़ेज़ के प्रोपराइटर राजेश्वर राणा ने बताया कि अस्पताल के सभी कक्षों, बरामदा, सीढ़ी से लेकर चौतरफा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए तीन शिफ्टों में प्रतिदिन सफाई व्यवस्था सुदृढ़ की गई है।

 

 

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …