Breaking News
Home / विशेष / 16 लाख 37 हजार राशन कार्ड रद्द, e-KYC से खुलासा होने पर कार्रवाई

16 लाख 37 हजार राशन कार्ड रद्द, e-KYC से खुलासा होने पर कार्रवाई

डेस्क। खाद्य उपभोक्ता एवं संरक्षण विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर राशन कार्ड रद्द कर दिए गए हैं। 16 लाख 37 हजार राशन कार्ड रद्द किए गए हैं। यह कार्ड मृतक व्यक्तियों के नाम पर थे, जिसपर प्रत्येक महीने 5 किलो अनाज लिया जा रहा था। E-KYC से खुलासा होने के बाद खाद्य उपभोक्ता एवं संरक्षण विभाग ने अवैध राशन कार्ड कैंसिल कर दिए हैं। वहीं, 2 लाख 77 हजार ऐसे लोग सामने आए हैं जो बिहार से बाहर हैं और दोनों राज्यों में सरकारी अनाज ले रहे हैं।

 

Advertisement

 

खाद्य उपभोक्ता एवं संरक्षण सचिव एन. सरवन कुमार ने बताया 2 लाख 77 हजार ऐसे परिवार हैं, जो दूसरे राज्यों में मजदूरी कर रहे हैं। वन नेशन वन राशन योजना के तहत एक जगह से ही अनाज ले सकते हैं, लेकिन दूसरे राज्यों में भी अनाज उठा रहे हैं। राजधानी दिल्ली में इनकी संख्या सबसे ज्यादा एक लाख 95 हजार हैं। हरियाणा, पंजाब, हिमाचल समेत अन्य राज्यों में भी बिहार के परिवार अनाज उठा रहे हैं। बिहार में दूसरे राज्यों के सिर्फ 6 हजार ऐसे परिवार हैं, जो पीडीएस से अनाज ले रहे हैं।

 

Advertisement

 

90 प्रतिशत परिवार की मुखिया महिला

विभाग की ओर से जो आंकड़े सामने आए हैं, उसके मुताबिक, राज्य में 90 प्रतिशत परिवार की मुखिया घर की महिलाएं हैं। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 1 करोड़ 97 लाख परिवारों का राशन कार्ड उपलब्ध कराया गया है। 22 लाख 88 हजार अंत्योदय अन्न योजना के कार्ड हैं, जबकि एक करोड़ 74 लाख राशन कार्ड पीएचएच श्रेणी के हैं। इन राशन कार्ड में 90% कार्डधारी परिवार में मुखिया के तौर महिलाओं का नाम दर्ज है। विभाग के अनुसार, राज्य में 65.61 लाख से अधिक राशन कार्डधारी हैं।

 

Check Also

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राजेंद्र कर्ण मनोनीत

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनूप श्रीवास्तव, मुख्य संरक्षक, और राष्ट्रीय कार्यकारिणी …

खुशखबरी :: अब राशनकार्ड धारकों को मिलेगा इतना गेहूं चावल

दरभंगा। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत खाद्यान्न वितरण का स्वरूप बदल दिया गया है। …

रेपिस्ट को फांसी की सजा, मिल गया न्याय दोषी को सजा-ए-मौत

  सिलीगुड़ी कोर्ट ने नाबालिग बच्ची का रेप और हत्या करने वाले दोषी को सजा-ए-मौत …