Breaking News

बड़ा हादसा :: दरभंगा पुलिस की गाड़ी पलटी, चालक की मौत 3 पुलिसकर्मी घायल

 

 

दरभंगा। जिले के मनीगाछी थाना क्षेत्र के NH 27 पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान तेज गति से भाग रहे पिकअप का पीछा करने के क्रम में अनियंत्रित होकर पुलिस की गाड़ी पलट गई. जिसमें घटनास्थल पर ही पुलिस वाहन चालक की मौत हो गई. जबकि तीन अन्य पुलिस कर्मी बुरी तरह जख्मी हो गए. जिनका इलाज निजी मधुबनी जिला के पंडौल स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है. जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जाती है.

 

मृतक (फाइल फोटो)

 

घटना दिन के करीब चार बजे की बताई जा रही है. अन्य दिनों की तरह मंगलवार को भी मनीगाछी थाना की पुलिस NH 27 पर वाहन चेकिंग अभियान चला रखा था. उसी क्रम में तेज गति से आ रहे पिकअप वैन को रुकने का इशारा किया. जिसपर पिकअप का चालक अपनी गाड़ी को और तेज कर भागने लगा.

 

Advertisement

जिस पर गश्ती गाड़ी ने पिकअप वैन का पीछा करना शुरू कर दिया. उसी क्रम में यात्रियों से भरे एक टेंपो को ठोकर मारते हुए पुलिस गाड़ी सड़क के दक्षिण किनारे अनियंत्रित होकर सड़क से करीब दस फीट नीचे पलट गई.

 

Advertisement

 

जिसमे पुलिस वाहन चालक औरंगाबाद निवासी विनोद कुमार सिंह के पुत्र सिपाही रवि कांत कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वही घटना की जानकारी मिलते ही मनीगाछी थाना के अधिकारी मौके पर पहुंचकर घायल पु०स०अ०नि० प्रमोद कुमार सिंह, सि.542 बिपिन कुमार पासवान, सि.962 सतेंद्र कुमार सिंह सहित टेम्पो में चोटिल यात्री को इलाज के लिए मधुबनी जिला के पंडौल स्थित आर पी एस हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. पुलिस ने मृतक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

 

Check Also

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला …

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …