Breaking News

DMCH :: राजेश्वर राणा ने सुपरवाइजरों की बुलाई आपात बैठक, दिए कई अहम निर्देश

दरभंगा। डीएमसीएच के साफ सफाई का जिम्मा जबसे नई एजेंसी मां जीवछ इंटरप्राइजेज को मिला है तबसे युद्धस्तर पर प्रतिदिन तीन शिफ्टों में सैकड़ों वर्कर साफ-सफाई का काम कर रहे हैं। डीएमसीएच के बाहरी परिसर जलमग्न होने पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मां जीवछ इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर ने सभी सुपरवाइजरों की आपात बैठक बुलाई।

 

Advertisement

 

बैठक में सभी सुपरवाइजरों को बेहतर साफ़ सफाई के मद्देनजर कई अहम निर्देश राजेश्वर राणा द्वारा दिए गए। खासकर हर रविवार को डीएमसीएच ओपीडी, न्यू सर्जिकल भवन, गैनिक विभाग आदि को पानी से धुलाई करने के निर्देश के साथ साथ हर रविवार को डीएमसीएच के बाहरी परिसर के सभी नालों और सड़कों को आधुनिक उपकरण का इस्तेमाल कर साफ-सफाई करने का निर्देश भी श्री राणा ने सभी सुपरवाइजरों को दिया।

 

Advertisement

 

बैठक में प्रदीप पासवान, चंदन साह, कृष्णा कोहूनुर, सुभाष मंडल, हर्ष राज समेत अन्य सुपरवाइजर मौजूद थे।

 

Check Also

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला …

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …