Breaking News

उ.प्र. :: महिला की चल रही थी सांसें, डाॅक्टरों ने भेज दिया पोस्टमार्टम हाउस

लखनऊ,ब्यूरो (राज प्रताप सिंह) : राजधानी लखनऊ के ट्रामा सेंटर में चौंकाने वाला मामला सामने आया।जब मेडिसिन विभाग के डाॅक्टर ने चेकअप करने के बाद एक जिंदा महिला मरीज को मृत घोषित कर दिया।रेजीडेंट डॉक्टरों की इस लापरवाही पर मरीज के परिजनों ने जमकर हंगामा किया।
बता दें कि तालकटोरा के गढ़ी कनौरा गांव की रहने वाली शमशुन निशां पेट की समस्या समेत कई अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित थीं।उसका इलाज पहले से केजीएमयू से चल रहा था।रविवार को उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई. परिजन उसे लेकर केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचे।
कैजुअल्टी में मरीज को देखने बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।इसके बाद परिजन शव पोस्टमॉर्टम हाउस ले जाते हैं।जब डॉक्टरों को शक हुआ तो उन्होंने महिला का ईसीजी किया।वहीं जांच में पता चलता है कि महिला मरी नहीं है, जिंदा है। 
ईसीजी रिपोर्ट दिखाते महिला के परिजन
परिजनों ने रेजीडेंट डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। इससे नाराज डॉक्टर मरीज को बाहर खदेड़ने की धमकी देने लगे।दोनों पक्षों के बीच विभाग में विवाद बढ़ गया।रेजीडेंट डॉक्टरों ने महिला मरीज व परिवारीजनों को गार्ड बुलाकर विभाग से बाहर खदेड़ दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया।

Check Also

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *