
दरभंगा, विजय भारती :- दरभंगा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव-सह-अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जावेद आलम ने सोमवार को हायाघाट प्रखण्ड के शिवाई सिंहपुर गाँव पहुँचकर एसिड अटैक पीड़ित के परिजनों से मिलकर उनका हाल जाना और मामले की जानकारी ली। श्री आलम ने घटना को स्वतः संज्ञान लेते हुए दरभंगा चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल के अधीक्षक एवं संबंधित थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिया है।
उन्होंने एसिड हमले से पीड़ितों के चिकित्सा, जलन प्रतिशत आदि के संबंध में अविलंब जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा को रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया, ताकि उन्हें बिहार पीड़ित प्रतिकर स्कीम के तहत राहत मिल सके। विदित हो कि विगत दिन हायाघाट प्रखण्ड के शिवाई सिंहपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुए दो पक्षों के बीच मारपीट में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर तेजाब फेंक दिया था, जिससे परिवार के कई लोग जख्मी हो गए थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !