बेनीपट्टी/मधुबनी/संवाददाता -पतौना ओपी क्षेत्र के कमलाबाड़ी गांव में पुलिस ने छापेमारी कर एक कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। पुलिस ने गांव के हीरा सहनी के वाहन से जांच कर शराब बरामद किया है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान गृहस्वामी मौके से फरार होने में सफल हो गया। शराब की बरामदगी एसडीपीओ पुष्कर कुमार के नेतृत्व में की गयी है। एसडीपीओ श्री कुमार ने बताया कि पुलिस ने एक कार व एक बाईक को जब्त कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने हीरा सहनी के कार से 750 एमएल की रॉयल स्टेग कंपनी की करीब दो सौ बोतल शराब बरामद की है। पतौना ओपीध्यक्ष हनुमान चौधरी ने बताया कि शराब बरामदगी के मामले में गृहस्वामी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस गृहस्वामी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। छापेमारी दल में पतौना ओपीध्यक्ष हनुमान चौधरी, बिस्फी के अवर निरीक्षक इन्द्र यादव व सहायक अवर निरीक्षक खुर्शीद आलम मौजूद थे। एसडीपीओ ने बताया कि शराब बिक्री की गुप्त सूचना पर पुलिस लगातार काररवाई कर रही है। लोगों को भी ऐसे कारोबार की सूचना स्थानीय पुलिस को देनी चाहिए।
Check Also
दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …
दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …
दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !