डेस्क : श्रेयसी सिंह ने शूटिंग चैंपियनशिप में एक बार फिर देश का परचम लहराते हुए ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में चल रहे कॉमनवेल्थ शूटिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर अपने देश का नाम रोशन किया है। वहीं, श्रेयसी की जीत पर उनके गृह जिला जमुई में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ खुशियां जाहिर की। बधाईयों का तांता लगा रहा। जिलेवासी अपने जिले की बेटी की जीत पर अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। वहीं पूरी बिहार की जनता को श्रेयसी पर गर्व है। 
बता दें कि जमुई की बेटी श्रेयसी ने अपने जिले सहित देश का नाम रोशन किया है। विदेश में हिंदुस्तान का तिरंगा लहराया है। शूटिंग प्रतियोगिता में श्रेयसी ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता है।
निशानेबाज श्रेयसी सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह और बांका की पूर्व सांसद पुतूल कुमारी की बेटी हैं। पूर्व में भी श्रेयसी निशानेबाजी में जीत की कई मेडल अपने नाम कर चुकी हैं।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !