Breaking News

झारखंड :: टाटीसिलवे में काली पूजा का भव्य आयोजन, विसर्जन मंगलवार को…

picsart_10-31-08-39-09-320x184-320x184-300x173-640x369

राँची : काली पुजा समिति, युवा मोर्चा, टाटीसिलवे, राँची द्वारा टाटीसिलवे चौक के माँ दुर्गा मंदिर प्रांगण में काली पूजा का भव्य पुजा का आयोजन किया गया है.रविवार को शाम में मुख्य संरक्षक जिला बीस सुत्री उपाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार , मुख्य अतिथि झारखण्ड पुलिस मेंस एसोसियंस के अध्यक्ष रामेश्वर उराँव , महामंत्री शिव चरण मुंडा , प्रशिक्षु कारा अधीक्षक मनोज बैठा ने संयुक्त रुप से पुजा पंडाल का उद्धाटन किया और पुजा के आयोजन में चीन द्वारा निर्मित विद्युत सज्जा का बहिष्कार कर बंगाल -झारखण्ड के कारीगरों द्वारा निर्मित स्वदेशी सजावट के इस्तेमाल के लिये कमिटि की काफी सराहना की.इस अवसर पर काशीनाथ महतो, जय प्रकाश महतो, शंकर बैठा, कौशल किशोर, शंकर महतो आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे. कमिटि द्वारा पुजा के दौरान लगातार तीन दिनों तक माँ के भोग एवं प्रसाद का वितरण श्रद्धालुओं एवं आमजनों के बीच किया जा रहा है.

सोमवार संध्या 9:00 बजे से स्थानीय युवा कलाकार अमित रंजन एवं उनके साथियों द्वारा माता के जागरण पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा और मंगलवार को संध्या चार बजे से माँ की शोभा यात्रा निकालकर स्वर्णरेखा नदी में विसर्जन किया जायेगा.पूजा के सफल आयोजन में युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुनील जाॅय, उपाध्यक्ष कृष्णा पाहन , रौशन गुप्ता , सुमित कुमार महतो एवं मोर्चा के अनेक युवा सदस्यों ने महत्वपुर्ण भूमिका निभायी है.

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …