Breaking News

तौसिफ हत्याकांड में आया नया मोड़ सभी आरोपियों को उच्च न्यालय से बेल

मधुबनी/आकिल हुसैन : पटना उच्च न्यालय ने तौसिफ हत्याकांड में झंझारपुर के सहायक सरकारी वकील पुर्व मुखिया अतिकुर्र रहमान सहित 14 आरोपियों के फैसले पर सुनवाई करते हुए सुक्रवार को अपील बेल पर रिहा कर दिया। गौरतलव है की निचली अदालत ने अतिकुर्र रहमान, बदरे आलम, सदरे आलम, रुस्तम, मो. रहबर, मो. शाहिद, कफील नियाजी, अकील अष्रफ, फैजान, षादाब, अब्दुल कादिर, मो सगीर, सिद्दीकी एवं मो. नन्हे को धारा 302 के तहत उम्रकैद की सजा सुनाई थी। मालुम हो कि 23 अगस्त 2012 को हरना गांव निवासी अब्दुल जब्बार के घर हुए जानलेवा हमले में बुरी तरह जख्मी तौसिफ इक्बाल की अगले दिन ही पटना में इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। जबकि घर के आधा दर्जन लोग डीएमसीएच एवं अन्य अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराये गये थे। निचली अदालत के फैसले का सम्मान करते हुए सभी आरोपी पिछले तीन महीनों से न्यायिक हिरासत में थे।

बचाव पक्ष के अधिवक्ता द्वारा पटना उच्च न्यायालय में अपील बेल की याचिका दायर करने के बाद उच्च न्यायालय ने मामले की सुनवाई करते हुए सभी नामजद अभियुक्तों के साथ मुख्य आरोपी को इस केस में अपील बेल का लाभ दे दिया। ज्ञात हो कि जिस समय यह घटना घटी उस वक्त वरिष्ठ अधिकवक्ता झंझारपुर न्यालय परिसर में अपने कार्यों मे लगे थे। उनका कहना था की फिर भी उन्हें इस केस में राजनीतिक सांजिस के तहत फ़ंसाय गया था।

Check Also

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *