Breaking News

फायर ब्रिगेड कार्यालय के समीप जिंदा जला ये शख्स, आग बुझाने में नाकाम रही दमकल की गाड़ियां|

ब्यूरो रिपोर्ट। मधुबनी।
अगर कोई तालाब के पास प्यासा मर जाए, अगर कोई किसी भोज के सामने भूखा मर जाए तो आप क्या कहेंगे जी हां ठीक ऐसा ही मामला मधुबनी के झंझारपुर प्रखंड का है जहां बेलाराही गांव के वार्ड नंबर 15 निवासी एक वृद्ध की फायर ब्रिगेड कार्यालय से चंद कदमों के फासले पर जलकर मौत हो गई। झंझारपुर अनुमंडल गेट के सामने झोपड़ी में मवेशी के लिए जलाए गए अलाव से अचानक झोपड़ी में आग लग गई जिससे वहां रखा गैस सिलेंडर भी आग की चपेट में आ गया और फट गया। इस घटना से आग और तेजी से फैलने लगी इसी क्रम में झोपड़ी के अंदर आराम कर रहे वृद्ध गुदर कमती कि झुलसकर मौत हो गई।

आग की चपेट में आने से झोपड़ी में बंधे कई बकरियों को भी बचाया नहीं जा सका। गनीमत यह की घटनास्थल से चंद कदमों के फासले पर ही फायर ब्रिगेड का कार्यालय है जहां फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी खड़ी थी लेकिन उन गाड़ियों के सामने एक जिंदगी काल के गाल में समा गई और कोई कुछ नहीं कर सका। इधर घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने यू डी केस दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही दिन दहारे एक शख्स के जिंदा जल जाने की घटना से आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई है। साथ ही प्रशासन की ओर से समय रहते कार्यवाही नहीं किये जाने से लोगों में नाराजगी भी देखा जा रहा है।

Check Also

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *