Breaking News

दरभंगा :: प्रा०वि० राजघाट खैरा बना प्रधानाध्यापक के मनमानी का अड्डा ।

दरभंगा :: जिले के बहादुरपुर प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय राजघाट खैरा का हाल बद से बदतर है । स्थानीय निवासी दिन के 11:30 बजे मीडिया को फोन पर बताया कि विद्यालय में कई दिनों से मध्यान भोजन बंद है।

इस बाबत जब उक्त विद्यालय पर पहुंच कर जब बिद्यालय में देखा गया तो जहाँ मध्यान् भोजन पूरी तरह से बंद पाया गया इस विद्यालय के छात्रों ने बताया कि पिछले कई दिनों से विद्यालय में मध्यान भोजन बंद है इससे पूर्व भी सप्ताह में दो-तीन दिन ही मध्यान्ह भोजन बनता है ।

दो शिक्षकों वाली विद्यालय जहां 169 बच्चे नामांकित है विद्यालय के प्रभारी के बारे में पूछने पर सहायक शिक्षक अजय कुमार ने बताया कि प्रधानाध्यापक विजय कुमार पासवान मैट्रिक के कॉपी मूल्यांकन कार्य में लगे हुए हैं मगर प्रभार नहीं दिए हैं ।

विद्यालय में 12 बजे दिन मेंं बच्चों के हाजिरी 169 बच्चे में 150 बच्चे का उपस्थित पंजी दर्ज किया गया था जबकि विघालय में मात्र 25 बच्चे ही उपस्थिति मिलें ।

मध्यान भोजन जहाँ बन्द देखा गया वहीं किचेन शेड देखने से लगा कि कितने दिनो से एमडीएम बन्द होगा ।

सहायक शिक्षक से जब कम बच्चे उपस्थित और ज्यादा बच्चे का उपस्थित दर्ज के बारे मेंं पुछा तो उन्होंने साफ शब्दों मेंं कहा कि हमको प्रधानाध्यापक का जो आदेश मिलता है मैं करता हुँ ।

जब इस बाबत बहादुरपुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की मोबाइल पर संपर्क करना चाहा लेकिन सम्पर्क नहीं हो सका ।

Check Also

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *