Breaking News

दहेज के लिए होली के दिन विवाहिता को जलाया !

साक्ष्य छुपाने के लिए ससुराल वालों पर शव को जलाने का आरोप
मृतका की मां के बयान पर पति सहित पांच पर केस दर्ज
हरलाखी थाना के पंसलवा गांव की घटना
हरलाखी/मधुबनी/ आकिल हुसैन- संवाददाता।

 

 

 

हरलाखी थाना क्षेत्र के पंसलवा गांव में होली के दिन दहेज के लिए एक विवाहिता की जलाकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान 30 वर्षीय पिंकी कुमारी के रूप में की गई है।

इस घटना को लेकर रविवार को दरभंगा जिला अंतर्गत रैयाम थाना इलाके के मोकर्री गांव निवासी मृतका की मां पूनम देवी के बयान पर हरलाखी थाना में दहेज के लिए जलाकर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

जिसमें कांड के मुख्य आरोपी इसी थाना इलाके के पंसलवा गांव निवासी मृतका के पति उमेश दास व ससुर रामप्रवेश दास सहित पांच लोगों को नामजद किया गया है।

दर्ज किए गए प्राथमिकी के अनुसार गत 2 मार्च अर्थात होली के दिन मृतका पिंकी कुमारी को उसके पति व ससुर सहित ससुराल के पांच लोगों ने जलाकर हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने के लिए आननफानन में शव का अंतिम संस्कार कर जला दिया। इस घटना की जानकारी ससुराल वालों ने मृतका के परिजनों को भी नहीं दी।

लेकिन मृतका के ससुराल स्थित ग्रामीणों ने इस घटना की गुप्त सूचना उसके मायके में फोन कर दी। जबकि बताया यह भी जा रहा है कि होली के दिन ही मृतका ने अपने मायके में माता.पिता से बातचीत कर एक दूसरे को शुभकामनांए भी दिए।

परिजनों को पिंकी से बातचीत कर उसके किसी भी दुख या बीमारी की बात पर चर्चा नहीं हुई थी। जिससे दावा किया जा रहा है कि पूर्वनिर्धारित योजना के मुताबिक दहेज के लिए पिंकी की हत्या कर जला दिया गया।

क्योंकि उसके पति व ससुराल वाले हमेशा उसे प्रताड़ित करते थे। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामले की पूरी जांचकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *