Breaking News

नेहरू स्टेडियम में रुद्र सावित्री मेमोरियल खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

दरभंगा, विजय भारती :- स्थानीय नेहरू स्टेडियम लहेरियासराय में रुद्र सावित्री मेमोरियल खेल प्रतियोगिता, 2022 का आयोजन किया गया।
उक्त प्रतियोगिता का शुभारंभ राज्य के विकास आयुक्त विवेक कुमार सिंह, पर्यटन विभाग के सचिव संतोष कुमार मल्ल सहित जिलाधिकारी राजीव रौशन, उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, नगर आयुक्त अखिलेश प्रसाद सिंह और पुर्व कुलपति डॉ. एस.पी. सिंह द्वारा संयुक्त रुप से किया गया।
उक्त प्रतियोगिता के आयोजक विवेक सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि रूद्र सावित्री मेमोरियल खेल प्रतियोगिता पिछले 10 वर्षों से आयोजित हो रहा है, सिर्फ दो वर्ष कोरोना काल में यह स्थगित रहा।यह खेल प्रतियोगिता उनकी माता और पिताजी की याद में कराया जाता है।
श्री सिंह ने कहा कि बिहार के खिलाड़ियों में वह प्रतिभा है, जिसे निखारने की आवश्यकता है। बिहार के खिलाड़ियों में अत्यधिक ऊर्जा भी होती है, लेकिन उसे सही प्लेटफॉर्म नहीं मिल पाता है, जिसके कारण से वह आगे नहीं बढ़ पाते, लेकिन हमारा यह प्रयास है कि हम दरभंगा जिलावासियों के साथ साथ और अन्य खिलाड़ियों को भी वह प्लेटफार्म दे सकें, जहाँ से वह अपनी प्रतिभा को निखार सके। उन्होनें कहा की प्रतियोगिता का समापन 07 मई 2022 को होगा।

पर्यटन सचिव संतोष कुमार मल्ल ने यहाँ अपने जिलाधिकारी रहने के दौरान तत्कालीन खेल मंत्रालय के सचिव विवेक कुमार सिंह के योगदान की काफी सराहना की।
       वही मौके पर उपस्थित जिलाधिकारी राजीव रौशन ने कहा कि बिहार सरकार के साथ-साथ जिला प्रशासन भी खिलाड़ियों और खेल जगत में नई नई पहल की है, जिससे खिलाड़ी लाभान्वित हो सकते हैं। यह केवल खेल ही नहीं है बल्कि एक शारीरिक व्यायाम भी है जिससे लोग अपने आप को चुस्त-दुरुस्त भी रखते हैं। इसलिए शिक्षा के साथ खेल भी अत्यधिक आवश्यक विषय है।
      उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए खेलना सभी के लिए आवश्यक है।       
      धन्यवाद ज्ञापन ज़िला खेल संघ के सचिव जितेन्द्र सिंह ने किया। वहीं मंच संचालन नवीन सिन्हा ने किया। उक्त प्रतियोगिता में क्रिकेट के अलावा कबड्डी, हैंडबॉल, वालीबॉल, शतरंज व कैरम के मैच खेले जायेंगे।
        आयोजन सचिव जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता आठ टीमों के बीच होगी। अलीनगर, हनुमाननगर, बहादुरपुर, बेनीपुर, लहेरियासराय, बहेड़ी, दरभंगा सदर व दरभंगा टाउन की टीम भाग ले रही है।
      उदघाटन का पहला मैच बेनीपुर और बहादुरपुर के बीच खेला गया। अन्य मैच हनुमाननगर व बहेड़ी के बीच होगा। फाइनल मैच सात मई को खेला जायेगा।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए अलग-अलग समिति का गठन किया गया है। इसमें प्रदीप कुमार गुप्ता, अखलाकुर रहमान पप्पू आदि शामिल हैं।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …