Breaking News

बिना अनुमति की ‘यात्रा’ का समर्थन कर बीजेपी हिंसा को सही ठहरा रही- मायावती

लखनऊ,ब्यूरो: राज प्रताप सिंह।

मायावती ने कहा कि सत्ताधारी बीजेपी के नेताओं को चाहिए कि वे संत रविदास के जन्मदिन पर परंपरा का दिखावा करने की बजाए जनता के हित व कल्याण पर खास ध्यान दें।बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को कासगंज हिंसा मामले में प्रदेश की बीजेपी सरकार पर हमला किया।उन्होंने कहा कि कासगंज में बिना उचित सरकारी अनुमति के ही ‘यात्रा’ ​आदि निकालने का समर्थन करके बीजेपी सरकार हिंसा को सही ठहराने का प्रयास कर रही है।उन्होंने कहा कि ये सीधे तौर पर न्याय का गला घोंटने का प्रयास है।मायावती ने संत रविदास की जयंती के मौके पर जनता को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि संत रविदास ने अपना सारा जीवन इंसानियत का संदेश देने में गुजारा।वह पूरी जिंदगी जातिभेद के खिलाफ कड़ा संघर्ष करते रहे।उन्होंने कहा कि आज के संकीर्ण व जातिवादी दौर में उनके मानवतावादी संदेश की अहमियत है।मन को हर लिहाज से वाकई चंगा करने की जरूरत है।

मायावती ने कहा कि बसपा सरकार ने संत रविदास के नाम पर भदोही जिले का नामकरण,वाराणसी में पार्क,घाट की स्थापना के साथ ही फैजाबाद में राजकीय महाविद्यालय आदि की स्थापना की।मायावती ने कहा कि इसके अलावा बसपा सरकार में हमने चंदौली में पॉलिटेक्निक,वाराणसी में एससी,एसटी प्रशिक्षण संस्थान,गंगा पुल का नामकरण,बदायूं में धर्मशाला,बिल्सी में प्रतिमा स्थपित की।यही नहीं कई कार्य महान संत के नाम पर अपनी सरकार के दौरान किए।उन्होंने कहा कि सत्ताधारी बीजेपी के नेताओं को चाहिए कि वे संत रविदास की अमरवाणी को अपने जीवन में उतारें।उनके जन्मदिन पर परंपरा का दिखावा करने की बजाए जनता के हित व कल्याण पर खास ध्यान दें।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *