
दरभंगा: संत लोंगोवाल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SLIET,Longowal) की (SLIET Alumni association -Bihar chapter) की चार दिवसीय ‘परिवार संपर्क अभियान’ का आयोजन 28 दिसंबर को दरभंगा में शुरू हुआ। इस अभियान में स्लाईट एलुमिनाई एसोसिएशन बिहार चैप्टर के उपाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार, श्रीवास्तव कंस्ट्रक्शन कंपनी के सीईओ ई. वेद प्रकाश, सोशल डायरेक्टर ई. अश्विनी ठाकुर, मेम्बरशिप डायरेक्टर ई. प्रवीण कुमार, ई. चंदन राय, ई. शुभाशीष सिंह एवं दरभंगा प्रांत के सभी अभिभावकगण उपस्थित रहे।

उपाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि उनका उद्देश्य बिहार के सभी एलुमनाई के परिवार से संपर्क करना है ताकि सभी एक दूसरे के दुःख-सुख में काम आ सकें। उन्होंने स्लाईट एलुमिनाई से अपने गृह राज्य बिहार में रोजगार सृजन का भी आह्वान किया। उन्होंने बताया कि इस अभियान को मिथिला की पावन भूमि से शुरुआत करते हुए बिहार के सभी जिलों में इस ‘परिवार संपर्क अभियान’ को चलाया जाएगा।
वहीं, उन्होंने ये भी बताया कि हमें सभी SLIET Alumni के अभिवावकों से जो स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त हुआ उसे शब्दों में व्याख्या नहीं किया जा सकता है। सभी अभिभावकों का आशीर्वाद मिला की आप सभी अभियंता अपने देश, राज्य, समाज के विकास में अपना सम्पूर्ण सहयोग दें जिससे हमारा राज्य प्रगति पथ पर अग्रसर हो सके।

ज्ञात हो कि सैकड़ों मेधावी छात्रों का नामांकन प्रतिवर्ष दरभंगा सहित पूरे बिहार से केंद्रीय विश्वविद्यालय स्लाईट में होता रहा है। साथ ही इंजीनियरिंग के उपरांत देश और दुनिया के विभिन्न सेक्टरों में अपना योगदान देते आ रहे हैं।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !