प्रमोद कुमार : गंगा जमुनी का तहजीब देखने को मिला गंगा स्नान के मेले में जहाँ दोनो समुदाय के लोग एक साथ आपस में मेला घुमते देखे गये। न कहीं कड़वाहट न कहीं पिछे की कोई कसक, बस आपसी भाईचारा के साथ गंगा स्नान मेले में दिखे। ज्ञात हो कि बीते माह दंगा का कलंक झेल रहा अरवल जिला आज एक अलग रंग में दिखा। जहाँ दोनो समुदाय के लोगो को आपस में मेले में घुमते हुए देखा गया। जलेबी के दुकान पर टोपी एवं धोती एक साथ देखा जाना अरवल वासियों के लिए सुखद सी अनुभुती प्रदान कर रही थी। जबकि कुछ दिन पूर्व हीं दशहरा एवं मुहर्रम पर्व पर कुछ असमाजिक तत्वों के द्वारा उन्माद फैलाया गया था। जिससे सभ्रांत लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। पूर्व में कभी उग्रवाद का काला टीका अपने माथे पर लगाए ये अरवल जिला एक नये दाग लगाने की ओर अग्रसर था। परंतु अरवल के दोनो समुदाय के लोगो ने आज आपसी भाईचारा का मिशाल पेश करते हुए गंगा स्नान मेले में एक साथ घुमते और आपस में जलेबी की मिठास बाँटते देखे गए। जो साबित करता है कि आज भी जिलेवासी अपने जिला के विकास को लेकर चिन्तित है और ये संदेश देना चाहते है कि एकता में हीं बल है और भाईचारा हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
Check Also
दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …
दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …
दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !