Breaking News

बिहार :: गवर्नर और सीएम ने दी धनतेरस-दीपावली की शुभकामनायें और बधाई

800x480_image56594810-320x187पटना : सूबे के गवर्नर रामनाथ कोविंद और सीएम नीतीश कुमार ने धनतेरस-दीपावली की बधाई व शुभकामनाएं प्रदेश व देशवासियों को दी है.
राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि भारतीय संस्कृति का अनुपम प्रकाश पर्व दीपावली अंधकार से प्रकाश, असत्य से सत्य और मृत्यु से अमरत्व की ओर अभिमुख होने की सतप्रेरणा मनुष्य में जगाता है. यह त्योहार हमें चतुर्दिक बाह्य दुनियां को प्रकाशित करने के साथ-साथ, अपने अंत:करण  को भी प्रेम, उल्लास और बंधुत्व से आलोकित करने की पावन प्रेरणा देता है. सामाजिक समरसता और सदभावना भी इसके माध्यम से सशक्त होती है.

वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि प्रदेश व देशवासियों पर महालक्ष्मी की कृपा बनी रहे. प्रदेश में सुख, शांति व समृद्धि आये. प्रदेशवासी पारस्परिक प्रेम, आपसी भाईचारा, सांप्रदायिक सौहार्द और शांतिपूर्ण ढंग से धनतेरस पर्व को मनायें. बिहार प्रगति के शिखर पर पहुंचे.

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …