गया-अजय कुमार:- मगध सम्राट जरासंध के बताऐ मार्ग पर चलकर ही सुन्दर बिहार का निर्माण कर सकते है। जरासंध महाराज आज हमारे बीच नहीं है।लेकिन उनकी प्रेरणा हमें मिल रही है। बस जरूरत हमें संकल्प लेने की। यें बातें मंगलवार को गेवाल विगहा के दुर्गा स्थान स्थित देवराम चन्द्रवंषी भवन में अखिल भारत वर्षिय चन्द्रवंशी क्षत्रिय महासभा के द्वारा सम्राट जरासंघ जयंती सह सम्मान समारोह के अवसर पर कार्यक्रम में संबोंधित करते हुए सूबे के कृषि मंत्री सह नगर विद्यायक डा. प्रेम कुमार ने कहा।उन्होंने कहा कि देश में चन्द्रवंशी समाज को एक करने के लिए जगह-जगह अभियान चलाया जा रहा है।इस संगठन का उदे्ष्य है कि अर्थिक, राजनैतिक और शैक्षणिक क्षेत्र में चन्द्रवंशी समाज आगे रहे। कुमार ने कहा कि हमें उनकी चिंता है जो समाज में रहकर आखरी पयदान पर हैं। जिन्हें राष्ट्र और समाज के मुख्यधारा में लाना है।वहीं मौके पर वक्ताओं ने भी मगध सम्राट के पराक्रम पर प्रकाश डालते हुए समाज को एकजुट कर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। सम्मान समारोह में सूबे के कृषि मंत्री डॅा. प्रेम कुमार के द्वारा नगर निगम क्षेत्र से चुनाव में नवनिर्वाचित जीते नौ चन्द्रवंशी समाज के वार्ड पार्षदों को सम्मानित किया गया। इसमें गया से जीते हुए वार्ड पार्षद आरती देवी, दिपक कुमार, चन्द्रवंशी, संतोष कुमार , संगिता चन्द्रा, लाछो देवी, सिन्धु देवी, उषा देवी, वीणा देवी, रमेश कुमार सिंह को सम्मानित किया गया।इस मौके पर कई चन्द्रवंशी समाज के कई लोग मौजुद थे।
Check Also
राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …
दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …
दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !