Breaking News

बिहार :: छात्र की मौत से आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

बेनीपट्टी/मधुबनी : अरेर थाना क्षेत्र के जयनगर-दरभंगा एनएच-104 के कपसिया चौक के मुख्य पथ पर मैक्सी के चपेट में आने से एक छात्र की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान लदनियां थाना के गरहा गांव निवासी मनोज यादव के पुत्र षिवानंद यादव (13) के रुप में की गयी है। उधर दुर्घटना की जानकारी होते ही मैक्सी चालक व संचालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गये है।दुर्घटना से आक्रोषित लोगों ने दरभंगा-जयनगर पथ को जाम कर प्रषासन के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी है। मौके पर अरेर एसएचओ किषोर कुणाल झा दल-बल के साथ पहुंच कर लोगों को शांत कराने में जुट गये है। मिली जानकारी के अनुसार लदनियां थाने के गरहा गांव के मनोज यादव का दो पुत्र रामानंद यादव एवं शिवानंद यादव कपसिया के एक निजी स्कूल में रहकर पढ़ाई करता था। छठ में दोनों भाई गांव गये हुए थे। जहां से मैक्सी से लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि मैक्सी से उतरने के क्रम में मैक्सी के चपेट में आने से षिवानंद यादव गिर गया। इसी क्रम में मैक्सी छात्र के उपर जा चढ़ा। जिससे छात्र की मौत मौके पर ही हो गयी। उधर दुर्घटना से आक्रोषित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है।एसएचओ अनि झा ने बताया कि लोगों को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है। समाचार प्रेषण तक जयनगर-दरभंगा पथ को जाममुक्त नहीं कराया गया है। पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *