Breaking News

बिहार :: छापेमारी में डेहरी से 72 घंटे में 60 को जेल, रोहतास एसपी द्वारा शराबबंदी पर सख्ती

डेहरी-संवाददाता: रोहतास एसपी मानव जीत सिंह ढिल्लो के द्वारा शराबबंदी पर सख्ती का असर धरातल पर दिखने लगा 72 घंटे के अंदर 10 थानों में चली छापेमारी में 60 लोगों को गिरफ्तार कर सीधे जेल भेज दिया गया है वही देसी 638 लीटर अवैध शराब बरामद की गई एसडिपिओ अनवर जावेद ने बताया कि शराब माफियाओं की खैर नहीं लगातार अभियान जारी रहेगा उन्होंने जानकारी दी की रोहतास के दनवार में जहरीली शराब से हुई घटना के बाद रोहतास पुलिस यहां गंभीर है वही अनुमंडल पुलिस पूरी तरह सक्रिय हो गई है शाहाबाद डिआईजी मो रहमान द्वारा प्राप्त आदेश के आलोक में जिले के सभी थानों में छापेमारी हुई जिसमें पुलिस ने 60 आदमी 3 महिला को सीधे जेल भेज दिया रोहतास पुलिस मानवजित सिंह ढिल्लो की टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया पुलिस ने 35 लीटर देशी पाउच व 638 लिटर महुआ शराब, 10 मोटरसाइकिल, 4800 रूपया, 5 मोबाइल सेट बरामद मौके पर किया गया एवम चल रहे अवैध शराब भट्टियों को सोन टिला से ध्वस्त किया गया वहीं एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने स्पष्ट किया कि शराब माफियाओं के खिलाफ लगातार अभियान चलता रहेगा। शराब में अर्जित अवैध संपत्ति को जप्त करने की कार्रवाई की जाएगी शराब माफियाओं का किसी पुलिस पदाधिकारी से मिलीभगत नहीं चलने वाली है।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *