Breaking News

बिहार :: झंझारपुर के पवन झा समेत ग्रेटर नोएडा में एटीएस के हत्थे चढ़े 10 नक्सलियों में 4 बिहार के

800x480_image51009853-320x277मधुबनी/नई दिल्ली : ग्रेटर नोएडा में असलहा के साथ धराये नक्सलियों में मधुबनी जिले के झंझारपुर के रुद्रपुर गांव के पवन झारखंडी उर्फ भाई जी उर्फ पवन झा का नाम सामने आने से ग्रामीण हतप्रभ हैं.

पवन के पिता दिनेश झा पशुपालक किसान हैं व मां गृहिणी हैं। 6 भाई बहनों में सबसे बड़ा पवन मैट्रिक परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास करने के बाद परिवार की बदतर हालात को देख दिल्ली नौकरी करने चला गया. घर पर ठीक से छत नहीं और सात माह पूर्व फॉर्च्यूनर की सवारी करते लोगों को नजर में पवन आया था. ग्रामीण संतु झा ने बताया कि पवन गांव के दुर्गापूजा में सबसे अधिक राशि का चंदा देकर भी अपनी कमाई का एहसास कराया था.

गौरतलब है कि नोएडा सेक्टर 49 के हिंडन बिहार में एटीएस के हत्थे चढ़े दस नक्सलियों में 4 बिहार के हैं जिनमें मधुबनी के पवन झा के अलावे बक्सर जिले के राजपुर थाने के सोनपा गांव का शैलेन्द्र प्रसाद, रोहतास जिले के कृष्णाराम व सुनील कुमार शामिल हैं.

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …