Breaking News

बिहार :: नमो को लेकर लालू के बदले सुर,कहा- पेट्रोल-डीजल का दाम बढ़ना किसी के हाथ में नहीं …

picsart_10-16-08-41-03पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार को महंगाई के मुद्दे पर हमेशा घेरने वाले राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के सुर बदल गए हैं. डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने पर लालू ने मोदी सरकार बचाव किया है.

लालू ने पटना में कहा कि दुनिया में पेट्रोलियम की जितनी खपत है, उतना उत्पादन नहीं हो पा रहा है. पेट्रोल-डीजल का दाम बढ़ना और घटना अंतर्राष्ट्रीय बाजार से तय होता है. अगर कच्चे तेल के दाम गिरेंगे तो यहां भी कम हो जाएंगे, इसमें कोई सरकार क्या करेगी?
लालू ने आगे कहा कि पेट्रोल-डीजल पर कई तरह के एक्साइज ड्यूटी और टैक्स लगाने होते हैं. ऐसे में केंद्र सरकार कितनी सब्सिडी देगी.

गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान केंद्र की भाजपा सरकार पर महंगाई को लेकर जोरदार हमले किए थे. इसके अलावा वे अक्सर महंगाई को लेकर पीएम मोदी पर वार करते रहे हैं. ऐसे में उनका पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर केंद्र को समर्थन देना चौंकाने वाला है.

उधर, राज्य में भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि राजद और जदयू का गठबंधन जल्द टूटने वाला है. ऐसे में वे मध्यावधी चुनाव के लिए तैयार रहेंं. इसके अलावा केंद्र सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह समिति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सदस्य बनाया है. साथ ही अक्सर नीतीश कुमार के दोबारा भाजपा के साथ जाने की सुगबुगाहट उठती रहती है. ऐसे में लालू का केंद्र के प्रति नरम रुख कई राजनीतिक सवाल पैदा कर रहे हैं.

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …