Breaking News

बिहार :: नावकोठी पुलिस ने 152 कार्टून शराब सहित टूरिस्ट बस तथा पिकअप वाहन किया जब्त

नावकोठी (बेगूसराय) : थानाध्यक्ष शशि कुमार ने शराब की बहुत बड़ी खेप को बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। थाना क्षेत्र के महेशवाड़ा जयमंगलागढ़ पथ के पुरानी चौर में गुप्त सूचना के आधार पर की गई नाकेबंदी के फलस्वरूप एक टूरिस्ट वोल्वो बस संख्या आरजे-27, पीबी-0979 से रॉयल स्टेज पंजाब निर्मित शराब से भरा 152 कार्टून को पीकअप वैन संख्या बीआर 09, एच-2421 पर शराब माफियाओं के द्वारा लोड करके अन्यत्र स्थानों पर ले जाने की तैयारी कर रहा था। रात्री गश्ती के दौरान पुलिस को इसकी पुख्ता भनक लगी और थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एएसआई महेन्द्र सिंह, नीलम प्रसाद यादव तथा होमगार्ड के जवान सहित सैफ के जवानों ने मौके पर पहुंची।

  • नावकोठी पुलिस ने 152 कार्टून शराब सहित टूरिस्ट बस तथा पिकअप वाहन जब्त किया
  • शराब तस्कर भागने मे सफल
  • महेशवाड़ा से यह तीसरी बड़ी शराब की बरामदगी

पुलिस की गाड़ी आते देख शराब माफिया अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। बरामद शराब में रॉयल स्टेज पंजाब निर्मित 750 मिली का 1152 तथा 180 मिली कांड 88 बोतलें हैं जो 152 कार्टून में पैक था। इस सफलता पर एसडीपीओ बखरी सोनू कुमार राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जब्त वोल्वो बस में शराब ढ़ोने के लिए तहखाने बने हुए थे जिसमें उक्त शराब को छिपाकर रखा गया था। गढ़पुरा मंझौल मुख्य पथ के जयमंगलागढ़ के करीब शराब माफियाओं को बस से उतारकर छोटी गाड़ी में आपूर्ति की जा रही थी। इससे पूर्व 19 सितम्बर एवं 28 सितम्बर को उसी क्षेत्र के आसपास से क्रमशः 75 कार्टून एवं 48 कार्टून शराब जब्त किया जा चुका है। जहां एक ओर यह पुलिस प्रशासन की जबरदस्त सफलता है वहीं दूसरी ओर शराब माफियाओं में हड़कम्प मचा हुआ है।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *