Breaking News

बिहार :: पुलिस निरीक्षक ने किया एसएचओ के साथ अपराध गोष्ठी

बेनीपट्टी/कन्हैया मिश्रा : थानाध्यक्ष पुलिस पदाधिकारियों के साथ आपस में समन्वय बनाकर गश्ती निकालना सुनिश्चित करें। गुरुवार को पुलिस निरीक्षक कार्यालय में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में थानाध्यक्षों को निर्देष देते हुए पुलिस इंस्पेक्टर प्रवीण मिश्रा ने कही। पुनि मिश्रा ने सभी एसएचओ को खास तौर पर सीमावर्ती थानों के एसएचओ को शराब की तस्करी पर गंभीर होकर काररवाई करने एवं सघन वाहन जांच करने का निर्देष दिया। पुलिस निरीक्षक ने कहा कि वाहन जांच से कई लाभ होते है। चोरी की बाईक के बरामद होने की संभावना बढ़ जाती है। इसी दौरान शराब व हथियार लेकर जा रहे अपराधियों की भी षिनाख्त होती है। पुलिस निरीक्षक ने सभी एसएचओ को अपने क्षेत्र के बैंक व गैस एजेंसी की नियमित जांच करने का निर्देष दिया।बैठक के दौरान पुलिस इंस्पेक्टर ने सभी थाना में प्रतिवेदित कांडों की गहन जांच कर समय पर केस निष्पादन करने का निर्देष दिया। वहीं पूर्व में लंबित कांडो पर नाराजगी प्रकट करते हुए पुलिस निरीक्षक ने कार्यषैली में सुधार लाने का निर्देष दिया। बैठक में सघन वाहन जांच, नियमित गष्ती, पैदल गष्ती, एटीएम मषीन का औचक निरीक्षण करने, लंबित वारंट का तामिला एवं कुर्की-जब्ती की काररवाई करने का निर्देष दिया। बैठक में अरेड़ के एसएचओ किषोर कुणाल झा, साहरघाट के एसएचओ प्रेमलाल पासवान, खिरहर के प्रहलाद शर्मा, हरलाखी के संजय कुमार, औंसी ओपीध्यक्ष मो. साजिद आलम, पतौना ओपीध्यक्ष हनुमान चौधरी सहित कई पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *