Breaking News

बिहार :: भाजपा की प्रखंड स्तरीय बैठक संपन्न

धर्मेन्द्र कुमार,वीरपुर (बेगूसराय) : रविवार को वीरपुर में भाजपा की प्रखंड स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष चुन्नू कुमार चंदन ने की। बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सुरेन्द्र मेहता ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए भारत सरकार की योजना को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। इस अवसर पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की जिला संयोजिका डा. पूजन सिंह, प्रखंड महामंत्री संजीत पासवान, राज कुमार पंडित, अमित, प्रखंड उपाध्यक्ष अनिल कुमार अकेला, नवीन सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष शेख फारूख, भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष वीरसेन विक्रम, रौशन कुमार, निशांत कुमार समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Check Also

दीक्षा क्लासेज लहेरियासराय के बच्चों ने इंटर रिजल्ट में डिस्टिंक्शन के साथ मारी बाजी

देखें वीडियो भी… दरभंगा। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का परिणाम आते ही दीक्षा क्लासेज के …

इंतजार खत्म :: BSEB 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां से अभी देखें रिजल्ट…

डेस्क। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा देने के बाद नतीजों का इंतजार कर रहे …

ब्रह्मर्षि विकास संस्थान द्वारा निःशुल्क सामूहिक उपनयन सह प्रतिभा सम्मान महासम्मेलन एवं होली मिलन समारोह आयोजित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। ब्रह्मर्षि विकास संस्थान के तत्वावधान में वैदिक रीति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *