Breaking News

बिहार :: मैट्रिक की परीक्षा एक मार्च व इंटर की परीक्षा 14 फरवरी से

picsart_10-04-08-17-28-320x189पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2017 की तिथि निर्धारित कर दी गई है. मैट्रिक की परीक्षा एक मार्च से आठ मार्च तक ली जायेगी वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा 14 फरवरी से 25 फरवरी तक आयोजित होगी. इस बार परीक्षा में सुधार को लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कई आवश्यक बदलाव किए हैं.
अबकी बार की परीक्षा में छात्रों को ऑनलाईन परीक्षा फार्म भरना होगा. ऑनलाईन परीक्षा फार्म भरने की तिथि भी घोषित कर दी गई है. बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इस बार परीक्षा में कॉपियां बार कोडिंग में होंगी. इसका फायदा यह होगा कि अब परीक्षा की कॉपियों में किसी तरह से छेड़छाड़ नहीं किया जा सकेगा.

गौरतलब है कि राज्य में पिछली बार इंटर की परीक्षा में भारी धांधली का खुलासा हुआ था जिसके बाद बोर्ड से लेकर सरकार की शिक्षा व्यवस्था की काफी फजीहत हुई थी.

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …