Breaking News

बिहार :: सीओ कार्यालय से लाखों के तकनीकी उपकरणों की चोरी,एफआइआर दर्ज

picsart_10-14-07-51-46-240x293दरभंगा : मनीगाछी के अंचल कार्यालय सह प्रखंड परिसर स्थित आरटीपीएस कार्यालय से चोरों ने तीन मॉनीटर, तीन यूपीएस, तीन की-बोर्ड, तीन माउस, एक प्रिंटर व दो वेब कैमरा चोरी कर ले गये हैं. इसकी कीमत लगभग एक लाख रुपये बतायी जाती है. गुरुवार को कर्मी पंकज कुमार जब कार्यालय पहुंचे, तब चोरी का खुलासा हुआ. उन्होंने इसकी जानकारी सीओ भास्कर कुमार मंडल को दी.
सीओ ने बताया कि खिड़की की जाली तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है.
दुर्गापूजा एवं मुहरर्म की छुट्टी खत्म होने के उपरांत गुरूवार को कार्यालय खुला है. तत्काल इसकी सूचना थानाध्यक्ष को दी.थानाध्यक्ष ने वहाँ पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि कार्यपालक सहायक पंकज कुमार के आवेदन पर एफआइआर दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक खिड़की की रॉड पहले से ही टूटी थी.खिड़की के पल्ला को रस्सी से बांध कर बंद किया जाता था.कार्यालय के बगल में सुरक्षा गार्ड भी रहते हैं.फिर भी चोरों ने हाथ साफ किया.

Check Also

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …