सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट : दरभंगा प्रमण्डल के निवर्तमान आयुक्त मंयक वरवड़े को आयुक्त कार्यालय के पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा श्रद्धा-पूर्वक विदाई दी गई। वे आज ही आयुक्त, मगध प्रमंडल, गया के पद पर योगदान देंगे।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
इस दौरान आयुक्त वड़वड़े ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि वे स्वयं चाहते थे कि उनकी पदस्थापना दरभंगा प्रमण्डल में हो और हुआ भी। उन्होंने कहा कि दरभंगा प्रमण्डल में मेरा कार्यकाल काफी अच्छा रहा और इसमें सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों ने पूर्ण सहयोग दिया।

श्री वड़वड़े ने कहा कि मुझे दरभंगा प्रमंडल के कार्यकाल में कभी भी किसी पदाधिकारी या कर्मचारी को बोलने की जरूरत नहीं पड़ी, जो भी काम कमिशनरी लेवल के होते हैं, वह स-समय किया जाता रहा। उन्होंने कहा कि वे पूर्व में मधुबनी जिला में कार्य कर चुके थे, इसलिए यहाँ के लोगों की भावना से पूर्व परिचित थे। इसलिए यहाँ काम करने में कभी कोई परेशानी नहीं हुई। उन्होंने इसके लिए सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को धन्यवाद दिया।

आयुक्त के सचिव दुर्गानन्द झा ने उनके विदाई के अवसर पर कहा कि आयुक्त श्री वड़वड़े का कार्य करने की शैली इतनी अच्छी थी, अपने पदाधिकारियों एवं कर्मियों के प्रति इनके इतने अच्छे व्यवहार थे कि इनकी प्रशंसा के लिए कोइ उचित शब्द ही नही मिल रहा है। उन्होंने पदाधिकारियों और कर्मियों की ओर से उन्हें हार्दिक शुभकानाएँ देते हुए उनके सुखमय भावी जीवन की कामना की।
इस अवसर पर भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नत-सह- क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी मनोज कुमार झा, जो मंत्रीमंडल सचिवालय में योगदान देने आज ही विदा हो रहे हैं, उनको भी हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की।
इस अवसर पर क्षेत्रीय योजना पदाधिकारी संजीव कुमार, उप निदेशक जन-सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता एवं आयुक्त कार्यालय के कर्मियों द्वारा माल्ययापर्ण कर आयुक्त के प्रति अपनी श्रद्धा प्रगट की।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !