Breaking News

मु.मंत्री उद्यमी योजनान्तर्गत युवा कोटि के 40 चयनित अभ्यर्थियों का शुरू हुआ प्रशिक्षण

दरभंगा, विजय भारती :- महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, दरभंगा द्वारा प्रेस विज्ञप्ति निर्गत करते हुए कहा गया है कि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद एम.डी.टी.सी, के.वी.आई.सी के तत्वाधान में मकरन्दा, भण्डारिसो खादी ग्रामोद्योग सहायोग समिति, मनीगाछी के परिसर में मुख्यमंत्री उद्यमी योजनान्तर्गत युवा कोटि के 35 चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण प्रारम्भ किया गया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ के अवसर पर जिला उद्योग केन्द्र, दरभंगा के उद्योग विस्तार पदाधिकारी अमित कुमार व नन्द किशोर यादव, भण्डारिसौ खादी ग्रामोउद्योग सहायोग समिति के विनोद मिश्रा, यू.बी.जीबी. मकरन्दा के शाखा प्रबंधक राजीव रंजन, एस.बी.आई. के सहायक मैनेजर, के.वी.आई.टी, पटना के अमरेन्द्र कुमार व ओम प्रकाश केशरी के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया।  चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षोपरान्त उनके द्वारा चुने गये परियोजना का डी.पी.आर. के अनुसार राशि स्वीकृति उद्योग विभाग द्वारा किया जाएगा। तदोपरान्त दो किस्तों में यथा – प्रथम किस्त 40 प्रतिशत् व द्वितीय किस्त 60 प्रतिशत् विमुक्त किया जाएगा। स्वरोजगार व उद्यमिता को बढ़वा देने का सरकार का यह अति महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत प्रदत्त ऋण का 50 प्रतिशत् अनुदान तथा 50 प्रतिशत् 01 प्रतिशत् ब्याज के साथ ऋण प्राप्ति के एक वर्ष पश्चात् 84 आसान मासिक किस्तों में उद्योग विभाग, बिहार सरकार को लौटाना होगा।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …