रांची (ब्यूरो) : भारत और न्यूजीलैंड के बीच 26 अक्टूबर को रांची के जेएससीए स्टेडियम में एक दिवसीय मैच खेला जाएगा। इसके लिए टिकट की बिक्री जल्द शुरू होने वाली है। इस बार मैच देखने के लिए खेल प्रेमियों को कम से कम 700 रुपए और प्रेसिडेंट इन क्लोजर टिकट के लिए 4000 रुपए तक खर्च करने पड़ेंगे क्योंकि जेएससीए ने इस बार विशेष टिकट के साथ भोजन की व्यवस्था भी देने का निर्णय लिया है। कारपोरेट बॉक्स ,प्रेसिडेंट इन क्लोजर और आतिथ्य बॉक्स के दर्शकों को टिकट शुल्क के साथ ही खाना भी परोसा जाएगा। इसके अलावा और दूसरी जगहो से देखने वाले दर्शकों को 700 से 12000 रुपए तक देने होंगे। दीपावली से पहले होने वाले इस मैच के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह है। इसे देखते हुए 22 अक्टूबर से टिकट की बिक्री शुरू हो सकती है ।
Check Also
दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …
दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …
फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !