Breaking News

बिहार :: मिथिला एक्सप्रेस से देशी शराब की 55 पाउच बरामद, तस्कर गिरफ्तार

images-320x240समस्तीपुर : मिथिला एक्सप्रेस से शराब ले जा रहे वैनी ओपी का मिथिलेश राय को रेल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से 55 पीस देशी शराब की पाउच बरामद हुआ है. ट्रेन में चोरी के आरोप में मिथिलेश पूर्व में कई बार जेल भी जा चुका है.
मिली जानकारी के मुताबिक मिथिलेश झारखण्ड से शराब लेकर गांव लौट रहा था. इसकी सूचना रेल डीएसपी स्मिता सुमन को मिलने पर रेल पुलिस ने प्लेटफॉर्म 5 पर मिथिला एक्सप्रेस के आते ही उसे घेर लिया. जांच के दौरान पीछे से दूसरी कोच में बर्थ के नीचे बोरे में शराब के पाउच बांध कर रखे हुए थे. यात्री से पूछताछ के दौरान उक्त बोरे को  मिथिलेश का बताया गया. जांच में शराब मिलने पर मिथिलेश को गिरफ्तार कर लिया गया.

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …